शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: राजीनामा करने से मना किया तो पीड़िता को घर में घुसकर पीटा

Connect News 24

पुवायां। रात में घर में घुसकर एक महिला को गलत नीयत से पकड़ने पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आरोपी पक्ष के हौसले बढ़ गए और वह पीड़िता पर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर छह लोगों ने घर में घुसकर महिला और उसके सास-ससुर को घायल कर दिया। पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि एक जून की रात साढ़े 12 बजे पति की गैरमौजूदगी में गांव का सर्वेश घर में घुस आया था और उसे गलत नीयत से पकड़ लिया था। शोर मचाने पर सास आईं तो आरोपी भाग गया। उन्होंने थाने जाकर तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

चार जून की शाम सर्वेश और उसके साथी रामदास, छोटे, अनीक, लक्ष्मी, पंकज उसके घर आए और लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सास और ससुर बचाने आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के दिन ही उन्होंने फिर से तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने न रिपोर्ट लिखी और न ही मेडिकल कराया। इलाज के बाद अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button