Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए लखनऊ से होगा आंदोलन का आगाज

नरमू कारलय पर बैठक में बोलते व मंचासीन पुरानी पेंशन योजना बहाली सयुंक्त मंच के पदाधिकारी
शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली सयुंक्त मंच की बैठक रविवार को नरमू कार्यालय पर हुई।
इसमें नरमू शाखा अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि सभी केंद्रीय और राज्य कर्मचारी संगठन और शिक्षक संघ अब ओपीएस बहाली के संघर्ष में एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष करेंगे। 27 जून को एनजेसीए का पहला आंदोलन लखनऊ में होगा। चारबाग रेलवे स्टेडियम पर सभी कर्मचारी और शिक्षक संकल्प रैली करके अपने आंदोलन का आगाज करेंगे। इसके बाद लगातार हर महीने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेंगे। 30 जुलाई को दिल्ली के रामलीला मैदान पर महारैली होगी। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मगरेलाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक अनिल दीक्षित, प्रांतीय अनुसूचित शिक्षक संघ के अजय वर्मा, रत्नाकर दीक्षित, विश्राम सिंह, गौरव पांडेय, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद