शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज विश्वविद्यालय बनेगा या नहीं, इस सप्ताह हो जाएगा तय

Connect News 24

Shahjahanpur SS College may be become a university

एसएस कॉलेज, शाहजहांपुर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के मुमुक्षु शिक्षा संकुल को विश्वविद्यालय बनाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद शासन स्तर से मुमुक्षु शिक्षा संकुल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है। शासन से गठित कमेटी ने तीन बार निरीक्षण भी कर लिया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इसी सप्ताह स्थिति स्पष्ट हो सकती है। 

मुमुक्षु शिक्षा संकुल में श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ (एसएसएमवी), स्वामी धर्मानंद इंटर कॉलेज, एसएस महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय और विधि महाविद्यालय संचालित हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती लंबे समय से मुमुक्षु आश्रम को विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रयासरत हैं। 

शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर काफी समय पहले स्वीकृति मिल चुकी है। शासन ने मुमुक्षु शिक्षा संकुल में संचालित शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक, प्रोफेसर, पुस्तकालय, लैब, व्याख्यान कक्ष व अन्य सुविधाओं की जानकारी मांगी है। 

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: निजीकरण देश हित में नहीं है; अग्निवीर भर्ती योजना पर फिर उठाया सवाल

मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने बताया कि शासन से गठित कमेटी निरीक्षण कर चुकी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। यूनिवर्सिटी बनने से शिक्षा की गुणवत्ता में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button