शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Connect News 24

खुटार। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कोर्ट से पत्नी को जेल भेज दिया गया है।

पुवायां के गांव गंगाई निवासी रामपाल वर्मा के पुत्र अनिल कुमार की ससुराल खुटार गांव चमराबोझी में है। अनिल कुमार अपने ससुर रामपाल के घर पर रहता था। आठ नवंबर 2022 को अनिल कुमार के पिता रामपाल वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र को बहू ईश्वरवती ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। जिस पर अनिल ने जहर खा लिया। अनिल की मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिल की मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। जांच में पुष्टि हुई कि अनिल कुमार की मौत जहर खाने से हुई थी। पुलिस ने रविवार को ईश्वरवती को गांव चमराबोझी से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button