शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रुपये जमा कर मरीज को भगाया, जांच में फर्जी मिला अस्पताल

Connect News 24

Drove the patient away after depositing money, investigation found fake hospital

खुटार रोड पर यहीं चल रहा था अस्पताल। संवाद

बंडा। खुटार रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज से डिलीवरी कराने के नाम पर रुपये जमा करा लिए गए। बाद में डिलीवरी न कराकर मरीज को भगा दिया गया। शिकायत करने पर चिकित्सा विभाग की टीम ने जांच की। बगैर पंजीकरण चल रहे अस्पताल में ताला लटकता पाकर टीम ने गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया।

ग्राम गुनहा खमरिया निवासी अवनीश ने बताया कि वह शुक्रवार को गर्भवती पत्नी रोली देवी को तेज पेट दर्द उठा था। वह उसे लेकर खुटार रोड पर स्थित हमजा अस्पताल गया था। यहां पर मौजूद डाॅक्टर ने डिलीवरी कराने के लिए 24 हजार रुपये मांगे। उसने 15 हजार रुपये जमा कर दिए। कुछ देर बाद डॉक्टर ने डिलीवरी कराने से मना कर दिया और बिना रुपये लौटाए ही उसे अस्पताल से भगा दिया। वह अपनी पत्नी को दूसरी जगह से दवा दिलाकर घर लौट गया।

शनिवार को अवनीश ने अस्पताल पर ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस डॉक्टर को लेकर थाने आ गई और बाद में छोड़ दिया। बाद में अस्पताल में मौजूद लोग ताला डालकर चले गए। शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गौतम ने जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेजी।

बंडा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। टीम को अस्पताल के गेट पर ताला लटकता मिला। वहां न तो कोई चिकित्सक मिला और न ही अन्य कोई स्टाफ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि अस्पताल गेट पर ताला बंद था। गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन सीएमओ कार्यालय में नहीं है। अस्पताल संचालक को 11 जुलाई तक संबंधित दस्तावेज के साथ बुलाया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button