बदायूं

Budaun News: शहर में छाए रहे बादल, देहात में जमकर बरसे

Connect News 24

Clouds dominated the city, it rained heavily in the countryside

सहसवान में बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया

बदायूं। रविवार को शहर का मौसम सुहाना रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे, साथ ही दिन में एक-दो बार कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं सहसवान में दिन में जमकर बारिश हुई। जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिल्सी। सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर तीन बजे से बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश और ठंडी हवा चलते से नागरिकों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से नगर के उपकेंद्र रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

सहसवान। बारिश की वजह से मुख्य बाजार, विल्सन गंज, अकबराबाद चौराहा, नसरुल्लागंज, मोहद्दीनपुर, शाहबाजपुर, कश्यप बस्ती, सहसवान-नाधा मार्ग सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे इधर से निकलने वालों लोगों को परेशानी हुई। ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर में जलभराव को देखते हुए पांच टीमों का गठन किया गया है। जो जानकारी मिलने पर तत्काल उपलब्ध संसाधनों को लेकर पहुंचेंगे और नगर वासियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। संवाद

सहसवान में बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया

सहसवान में बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button