शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चारपाई के पाये में साड़ी बांधकर दूसरी ओर खींचकर की थी पत्नी की हत्या

Connect News 24

He murdered his wife by tying her saree to the foot of the cot and dragging her to the other side.

रोजा पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी उमेश। स्रोत-पुलिस

शाहजहांपुर। मायके से पांच लाख रुपये लेकर न आने पर रोजा थाना क्षेत्र के गांव सिसौआ निवासी उमेश ने अपनी पत्नी रीना (27) की हत्या की योजना बनाई थी। सोमवार रात दो बजे के बाद मौका देखकर चारपाई के एक पाये में साड़ी बांधकर उसे गले में लपेटकर दूसरी ओर खींचकर हत्या कर दी थी।

सोमवार की रात उमेश ने रीना की हत्या कर शव मकान के बाहर सड़क पर फेंक दिया था। उसने कर्जदाताओं पर लूटपाट के बाद हत्या करने की बात कहते हुए पुलिस को गुमराह किया था। मृतका के पिता बटेश्वर दयाल गुप्ता ने दामाद समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर रोजा राजीव कुमार ने उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उमेश ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि डीजे व जनसेवा केंद्र चलाने के लिए उसने चरखुई गांव की सपना गुप्ता, आजाद और रामापुर निवासी अनिल से उधार किया था। कारोबार में नुकसान होने पर कर्जदाता रुपये मांग रहे थे। पत्नी रीना से शादी में कम दहेज लाने की बात कहते हुए पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया था। उसके रुपये नहीं लाने पर साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी।

प्लानिंग के तहत दिया घटना को अंजाम

कर्जदाताओं का रुपया लौटाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि दिवाली के बाद मायके से रुपये लेकर नहीं आने पर दंपती पर झगड़ा हुआ था। सात दिन पहले उसने हत्या का प्लान बनाया। कर्जदाताओं को रुपये लौटाने के लिए बुलाया था। उनसे बातचीत करते हुए मोबाइल का समय बदलकर फोटो भी खींच लिया था। रात दो बजे बरामदे में साड़ी कसकर रीना गुप्ता की हत्या कर दी। गला कसने के दौरान एक चीख निकलने पर उसकी जान चली गई। रात में शव घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद खुद को चारपाई से बांध लिया। रीना का शव देखकर घर के अंदर आए ग्रामीणों को वह बंधा मिला था। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि उमेश को चारपाई से खोलने पर उसने लेनदारों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट व रीना की हत्या की कहानी सुनाई थी। लेनदारों के फोटो भी दिखाए थे, जिससे हत्या की शक की सुई उनकी ओर घूम जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button