पीलीभीत

Pilibhit News: अवैध खनन में लगे पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी सीज

Connect News 24

पीलीभीत। बिना अनुमति के खनन का धंधा जमकर चल रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने इसको लेकर बुधवार की रात नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। टीम ने जिरौनिया पुलिस चौकी के पास देवहा नदी से रेत का खनन कर रही एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। इस दौरान चालक भाग गए। वाहनों को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।

अवैध खनन की शिकायतों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को अभियान चलाने के लिए कहा था। इसको लेकर डीएम की ओर से भी निर्देश जारी हुए थे।

बुधवार की रात एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल और प्रखर सिंह के साथ खनन अधिकारी अशोक कुमार को बरखेड़ा क्षेत्र में जिरौनिया पुलिस चौकी के पास कार्रवाई के लिए लगाया। यहां रात में देवहा नदी से रेत का खनन किया जा रहा था।

टीम ने मौके से पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी को पकड़ लिया। इस दौरान सभी वाहनों के चालक मौके से भाग गए। वाहनों को पुलिस के हवाले कर सीज किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार की रात खनन को लेकर अभियान चलाया गया था। इसमें पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज किया गया। वाहनों के नंबरों से मालिकों को ट्रेस कर जुर्माना वसूल किया जाएगा।

– देवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button