Shahjahanpur News: अब पांच अगस्त तक ले सकेंगे आईटीआई में प्रवेश
शाहजहांपुर। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि को तीन से बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया गया है। अब वे छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं, जिनका नाम मेरिट सूची में शामिल है।
जिले के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि तीन अगस्त 2023 निर्धारित थी, जिसको बढ़ाकर पांच अगस्त रात्रि 12.00 बजे तक कर दिया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण चयन परिणाम के चयनित ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रवेश नहीं लिया गया है। वे अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित चयनित संस्थान में संपर्क करके संस्थान में उपलब्ध चयन लिस्ट से जांच करवाने के बाद अपना प्रवेश प्राप्त करें।