शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: सांप के डसने से महिला की मौत
जलालाबाद। गांव कूड़ेबंडा निवासी 58 वर्षीय लीलावती की बृहस्पतिवार को सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव निवासी लालाराम ने बताया कि सुबह के समय पत्नी लीलावती घर में जानवर बांधने की जगह पर सफाई कर रहीं थीं। इस दौरान वहां पड़े कूड़े के पास सांप मौजूद था। जब लीलावती ने कूड़ा उठाने के लिए हाथ बढ़ाया तो सांप ने उन्हें डस लिया। गांव में देशी उपचार कराने के बाद भी जब उनकी हालत बिगड़ती चली गई तो वे लोग दोपहर के समय उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लीलावती को मृत घोषित कर दिया। लालाराम द्वारा जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। संवाद