Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:06 AM IST
कांट। थाना क्षेत्र के गांव चकममरेजपुर निवासी श्यामबाबू की पत्नी साधना (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोजा थाना क्षेत्र के गांव तोनी निवासी अमित पाल ने अपनी बहन की शादी करीब छह साल पहले श्यामबाबू से की थी। उनका एक बेटा भी है। सोमवार को साधना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह भाई अमित को सूचना मिली तो वह परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे तो शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। उसके ससुराल वाले गायब थे।
अमित ने आरोप लगाया कि श्यामबाबू दहेज के लिए साधना को प्रताड़ित करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर साधना की हत्या कर शव लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

