Shahjahanpur News: मंदिर परिसर में बेहोश मिली महिला
पुवायां। देवस्थान मंदिर परिसर में गांव कहमारा निवासी राजेश्वरी देवी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली हैं। पुलिस ने महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
मंगलवार को मंदिर पहुंचे लोगों ने परिसर में महिला को बेहोश पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली, लेकिन महिला के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया।
उपचार के बाद महिला को होश आया तो उसने अपना नाम राजेश्वरी बताया। महिला ने बताया कि वह गांव कहमारा की रहने वाली हैं। पति रामबहादुर से विवाद होने पर वह मंदिर आईं थीं, जहां अचानक वह बेहोश हो गई। महिला के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद परिजन सीएचसी पहुंचे और इलाज के बाद महिला को घर ले गए। संवाद