पीलीभीत

Pilibhit News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे

Connect News 24

Three people of the same family got scorched in the fire due to leaking cylinder

सिलेडर में आग लगने से जला पडा समान ।संवाद

पीलीभीत। गजरौला के बिहारीपुर गांव में सिलिंडर लीक होने लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। इसके अलावा मझोला के गिद्धौर गांव में आग लगने से घर में रखे 30 हजार रुपये, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जल गया।

गजरौला क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के रहने वाले साेनू के मुताबिक सोमवार देर रात उनकी भाभी प्रीति घर में खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय सिलिंडर में गैस खत्म हो गई। उन्होंने दूसरा सिलिंडर लगाने को कहा। सिलिंडर बदलते समय बिजली चली गई। इस पर भाभी ने मोमबत्ती जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई सिलिंडर में आग लग गई। आग में वह और भाभी गंभीर रूप से झुलस गए।

शोर सुनकर बचाने आई उनकी अनुराधा भी गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद पहुंचे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। मामले की सूचना यूपी 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन जब तक पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे आग बुझाई जा चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर मझोला क्षेत्र के गांव गिद्धौर निवासी नंदराम ने बताया कि सोमवार रात बारिश होने की वजह से पत्नी शांति देवी कमरे में खाना बना रही थी। इस दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई। आग पूरे कमरे में फैल गई, इससे बिस्तर, कपड़े और 30 हजार नकदी जल गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी है। हालांकि अब तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button