Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
शाहजहांपुर। हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर लालबाग पेट्रोल पंप के सामने ट्रक से हुए हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
11 अगस्त को सुबह करीब आठ बजे शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर स्थित लालबाग पेट्रोल पंप के ठीक सामने रोजा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर टेनी के विजय पाल अपनी पत्नी छोटी बिटिया के साथ शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल दंपती को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान छोटी बिटिया की मौत हो गई। आरसी मिशन थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि विजयपाल के भाई की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद