शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दहेज हत्या में नामजद महिला को भी जेल भेजा

Connect News 24

पुवायां। दहेज हत्या में नामजद गांव उमरसंडा निवासी विनोद कुमार की पत्नी गुड्डी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट से उन्हें भी जेल भेज दिया गया है।

गांव उमरसड़ा निवासी दीपक की शादी दो मई को हुई थी। 13 जून को उनकी पत्नी अंजली का शव घर में फंदे से लटका मिला था। अंजली के पिता गांव बनिगवां निवासी सर्वेश कुमार का आरोप था कि शादी के बाद से ही दामाद दीपक, दामाद के पिता विनोद कुमार, मां गुड्डी देवी, भाई प्रदीप कुमार दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

सर्वेश कुमार ने दीपक, विनोद कुमार, प्रदीप, गुड्डी देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गुड्डी देवी को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी दीपक और विनोद पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button