पीलीभीत

Pilibhit News: गन्ना समितियों, चीनी मिल संघों के चुनाव स्थगित होने से प्रत्याशी मायूस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 14 Jul 2023 12:13 AM IST

पूरनपुर। गन्ना विभाग में सहकारी समितियों, चीनी मिल संघों के 14 जुलाई से 16 अगस्त तक और सहकारी गन्ना समिति संघ लखनऊ की प्रबंध कमेटी का 16 अगस्त से 24 अगस्त तक होने वाला चुनाव फिर स्थगित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी राजमणि पांडेय ने इसकी सूचना जिला गन्ना अधिकारी और अन्य अफसरों को पत्र भेजकर दी है। चुनाव स्थगित होने से प्रत्याशी मायूस हो गए हैं।

सहकारी गन्ना प्रबंध समितियों, चीनी मिल संघों की प्रबंध समिति के चुनाव 14 जुलाई से 16 अगस्त तक होने थे। इसके अलावा सहकारी गन्ना प्रबंध समिति संघ लखनऊ की प्रबंध कमेटी का चुनाव 16 अगस्त से 24 अगस्त तक कराया जाना तय था। इसकी तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गईं थीं। चुनाव लड़ने का मन बना चुके लोग लगातार संपर्क में जुटे थे। चुनाव को लेकर कई जिलों के डीएम ने श्रावण मास, महाशिवरात्रि, भारी वर्षा की चेतावनी आदि को लेकर चुनाव स्थगित कराने की मांग की थी। इस पर चुनाव स्थगित कर दिए गए। सहकारी गन्ना समिति सचिव आरपी कुशवाहा ने बताया कि चुनाव स्थगित होने का पत्र प्राप्त हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button