शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रमाण पत्र के लिए महीनों से चक्कर काट रहीं महिलाएं

Connect News 24

Women wandering for months for certificates

जलालाबाद, समाधान दिवस में दिव्यांग बुआ को गोद में लेकर पहुंची भतीजी अंजू। संवाद

जलालाबाद। नगर पालिका से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने को लेकर महीनों से चक्कर काटकर परेशान दो महिलाओं की शिकायत पर शनिवार को डीएम ने पालिका के बाबू को मौके पर तलब कर फटकारा और निलंबित कर देने की चेतावनी भी दी। उन्होंने ईओ को भी तत्काल व्यवस्था में सुधार करने को कहा। इस दौरान दिव्यांग पेंशन से जुड़े एक मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को उसका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

मोहल्ला क़ानून गोयान निवासी सोनी ने बताया कि उसके पति जितिन कुमार की 30 जनवरी को मौत हो गई थी। पति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने को वह छह महीने से पालिका दफ्तर के चक्कर लगा रही है। वहीं मोहल्ला वर्कजई की रहने वाली मंजू सिंह ने बताया कि उसके पति देवेंद्र सिंह की 16 मार्च को मौत हो गई थी। उनका भी प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा। गांव पिटारमऊ निवासी अंजू अपनी दिव्यांग बुआ रन्ना देवी को गोद मे लेकर डीएम के सामने पेश हुईं। रन्ना देवी ने बताया कि उन्हें दिव्यांग पेंशन मिल रही थी जो डेढ़ साल पहले बंद कर दी गई। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम के पूछने पर उसने बताया कि न ही उसे आवास मिला और राशन कार्ड भी नहीं बना है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button