शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 226 में से 20 का निस्तारण

Connect News 24

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 70 शिकायतें आईं, जिनमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों का समय से निस्तारण करने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं अन्य तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में सिर्फ आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

डीएम ने कब्जे से संबंधित प्रकरणों पर भू-माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान किया जाए। इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत कुम्हरुआ में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने विद्युत व्यवस्था ठीक करने की संबंधित अधिकारी को हिदायत दी। चौपाल के दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा ने मिशन शक्ति कक्ष के विषय में जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम जलालाबाद रवींद्र कुमार, डीएफओ प्रखर गुप्ता, डीडीओ पवन सिंह, पीडी अवधेश राम, डीपीआरओ घनश्याम सागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

तिलहर में मात्र दो शिकायतों का हुआ निस्तारण

तिलहर। एसडीएम अंजलि गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न तहसील समाधान दिवस में प्राप्त 36 शिकायतों में से मात्र दो का ही निस्तारण हो सका। मोहल्ला निजामगंज निवासियों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि तालाब का पानी मोहल्ले में भरा हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ और बीडीओ से तत्काल समस्या का निदान करने के निर्देश दिए हैं। संवाद

कलान में 40 में से सिर्फ एक शिकायत का हुआ निस्तारण

मिर्जापुर। कलान तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 40 में से सिर्फ एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार कैथल, सीओ अजय कुमार राय, सीएचसी प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button