शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आंधी में गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू

Connect News 24

Work to remove trees fallen in storm begins

जेतीपुर में आंधी के चलते गिरे पेड़ को हटाने में जुटे कर्मचारी। संवाद

जैतीपुर। कस्बे में सोमवार को आई तेज आंधी के दौरान अस्पताल रोड पर बरगद का पेड़ गिर गया था। जिससे अस्पताल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मरीजों को 50 मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 2 किलोमीटर का चक्कर लगाकर अस्पताल पहुंचना पड़ता था। एंबुलेंस के लिए भी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। ग्रामीण व मरीजों ने प्रशासन से पेड़ हटाए जाने की मांग की थी। इस खबर को अमर उजाला में रविवार के अंक में प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान लेकर जैतीपुर ग्राम प्रधान कल्पना गुप्ता ने अस्पताल जाने वाले रास्ते से पेड़ हटाए जाने के लिए मजदूरों को लगा दिया। सोमवार से अस्पताल जाने वाले लोग इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button