शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने का यादव समाज ने किया विरोध

कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते यादव समाज के लोग। संवाद
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय यादव महासभा और श्रीकृष्ण चैरिटेवल ट्रस्ट ने जहूराबाद के विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा यादव जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनुराग दुबे को सौंपा। जिसमें ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रामनरेश यादव, बबलू यादव, सत्येंद्र कुमार, महिपाल सिंह, प्रमोद यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, कैलाश यादव आदि शामिल रहे। संवाद