शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: छत से गिरकर युवक की मौत
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव पिपरोला निवासी अनुज (25) की बुधवार की रात छत से गिरकर मौत हो गई। वह बिजली गुल होने पर गर्मी के कारण रात में छत पर सोने गया था।
अनुज मजदूरी करता था। बुधवार रात में बिजली गुल हो गई थी। इसके चलते वह छत पर सोने चले गया था।छत पर चाहरदीवारी न होने के चलते वह लड़खड़ा कर नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अनुज की मौत से पत्नी राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका सात साल का बेटा शोभित भी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद