Shahjahanpur News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:52 AM IST
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा निवासी रामबाबू (35) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मजदूरी करने वाला रामबाबू अपनी पत्नी श्रीदेवी व दो बच्चों के साथ मकान में रहता था। उसके परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर में रहते हैं। शुक्रवार शाम को वह खाना खाने के बाद कमरे में लेट गया। रात में उसने रस्सी को खूंटी में डालकर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने दरवाजा भड़भड़ाया, पर अंदर से कोई आहट नहीं हुई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा को खोलकर अंदर प्रवेश किया तो शव लटका मिला। मृतक के भाई रामरहीस भी मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। इंस्पेक्टर सदर रविंद्र सिंह ने बताया कि रामबाबू शराब का आदी था। वह मानसिक रूप से परेशान भी रहता था। संवाद