शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:22 AM IST

Youth dies under suspicious circumstances in in-laws house

गांव भवानीगंज निवासी सतेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

खुटार। जनपद लखीमपुर के थाना गोला के गांव भवानीगंज निवासी सतेंद्र कुमार (35) की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपनी ससुराल खुटार के गांव धनसिंहपुर आए थे।

गांव निवासी रामकिशन की बेटी प्रेमवती से आठ साल पहले सतेंद्र की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि सतेंद्र शराब के आदी थे। इस कारण अप्रैल में प्रेमवती मायके आई थी और तब से यहीं रह रही थी। प्रेमवती के मुताबिक, दिवाली के दिन उनके पति का मोबाइल फोन पर कॉल आया कि वह उन्हें लेने आ रहे हैं। प्रेमवती ने पति को मायके आने से मना कर दिया था। इसके बाद भी सतेंद्र ससुराल पहुंच गए। प्रेमवती के अनुसार उनके पति मंगलवार को पूरे दिन गायब रहे। प्रेमवती की मां मुन्नी देवी भतीजे को दवा दिलाने भीरा चलीं गईं। घर पर प्रेमवती अकेली थी। मंगलवार रात सतेंद्र शराब के नशे में ससुराल पहुंचे और दरवाजे पर ही गिर गए। आहट होने पर प्रेमवती ने दरवाजा खोला और पति को उठाया, लेकिन तब तक सतेंद्र की मौत हो चुकी थी। प्रेमवती के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर सतेंद्र के परिजन भी धनसिंहपुर पहुंचे और प्रेमवती पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सतेंद्र की मौत से भाई सोनू, पिता सूबेदार, मां बड़कन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button