मनोरंजन

फैन को थप्पड़ मारने के मामले में नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘अनजाने में हुई उनसे गलती के

Connect News 24

Nana Patekar Reaction: नाना पाटेकर इन दिनों वाराणसी में अपनी आने वाली फिल्म जर्नी की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ‘जर्नी’ की शूटिंग के दौरान एक फैन ने सेल्फी लेने‌ की कोशिश की जिसे नाना पाटेकर ने थप्पड़ मार दिया. अब इस घटना पर‌ अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है.

नाना पाटेकर‌ ने कहा कि पूरी घटना उनकी फिल्म जर्नी के एक सीन का हिस्सा था जहां शख्स उन्हें ‘ऐ बुढऊ टोपी बेचनी है क्या?’ बोलता है और फिर हेट पहने हुए नाना उसे मारकर‌ भगाते हैं.

नाना पाटेकर ने दी सफाई
नाना ने कहा जब ये घटना हुई उस दौरान इसी सीन की रिहर्सल चल रही थी और तभी एक अनजान शख्स उसके पास आता है जिसे नाना ने शूटिंग में शामिल बंदा समझकर मार दिया और वहां से भगा दिया मगर तभी किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.

नाना ने सफाई में कहा कि जैसे ही उ‌न्हें अपनी गलती का एहसास हुआ वो और शूटिंग का क्रू उस शख्स को ढू‌ंढने लगा मगर तब तक वो‌ लड़का वहां से जा चुका था. वो कभी इस तरह से हरकत करते नहीं हैं, किसी पर हाथ नहीं उठाते हैं और लोगों से बहुत प्यार करते हैं.

नाना पाटेकर ने मांगी माफी
नाना पाटेकर ने कहा कि अनजाने में हुई उनसे गलती के लिए वो माफी मांगते हैं. अगर वो शख्स उन्हें मिल जाए, तो वो उसके सामने भी माफ़ी मांगने के लिए तैयार हैं.

नाना ने कहा कि बनारस के घाट पर भीड़ होने के बावजूद शूटिंग के दौरान तमाम लोगों से उन्हें काफी सहयोग मिल रहा है और उन्हें स्थानीय लोगों से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है.

ये भी पढ़ें: Tiger 3 BO Collection Day 4: चौथे दिन सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का हुआ बुरा हाल, घटकर आधी रह गई कमाई


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button