शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कमरे में फंदे से लटका युवक ने दी जान

Connect News 24

मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सराय तालुके बानगांव सरैया निवासी मदन मोहन उर्फ नन्हे के 22 वर्षीय पुत्र विजय उर्फ लालू ने बृहस्पतिवार की रात कमरे में लगे कुंडे में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह झाड़ू निकालने को मां ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। अंदर देखा तो बेटे का शव फंदे से लटका मिला।

विजय उर्फ नन्हे कई प्रदेशों में जाकर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की रात विजय खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह मां सीमा देवी ने झाड़ू निकालने के लिए दरवाजा खटकाया। विजय का कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजे में हाथ डालकर कुंडी खोलकर अंदर देखा तो बेटे का शव लटका देख चीख पड़ीं।

परिवार व आसपास के लोग आ गए और शव नीचे उतारा गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। बेटे की मौत से पिता मदनमोहन, मां सीमा देवी, भाई अजय, अर्जुन, बहन निशा, गोल्डी, चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button