शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गुरुद्वारे से निकली प्रभातफेरी, बच्चों ने दिखाए करतब

Connect News 24

Prabhatferi started from Gurudwara, children showed tricks

गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर प्रभातफेरी निकालते पंच प्यारे। संवाद

शाहजहांपुर। रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु तेग बहादुर से सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गई। खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में करतब दिखाए।

जिस मार्ग से होकर प्रभातफेरी गुजरी, वहां झाड़ू लगाने के साथ पानी का छिड़काव किया गया। उसके पीछे फूलों से सुसज्जित पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान रहे। इनको सिख संगत नतमस्तक होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करती रही। पालकी के पीछे समूह सिख संगत ने गुरु महाराज का यशगान किया। पंजप्यारे आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रभातफेरी रामनगर, जलालनगर, महिला थाना से पुवायां रोड होती हुई गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुई।

सिख संगत ने प्रसाद एवं दूध, चाय के स्टाल लगाकर संगत का स्वागत सत्कार किया। गुरुद्वारा साहिब के रागी अंग्रेज सिंह ने शबद गायन किया। अरदास के उपरांत सरदार करतार सिंह की ओर से अखंड पाठ साहिब प्रारंभ हुए। श्री गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इस दौरान संस्था अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह, संरक्षक अवतार सिंह मोगा, जगजीत सिंह, अवतार सिंह, करमजीत सिंह बग्गा, वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button