शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: झील में कूद गया युवक, शिनाख्त नहीं

Connect News 24

Young man jumped into the lake, not identified

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। शनिवार शाम सरांयसाधौ से बुधुआना जाने वाली रोड किनारे बहने वाली जमदग्नि झील में एक युवक ने छलांग लगा दी। कुछ गांव वालों की मदद से जब तक युवक को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे लगभग 30 वर्षीय युवक बरेली हाईवे की तरफ से भागता हुआ आया और सड़क किनारे से झील में छलांग लगा दी। तमाम लोग वहां इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस के कहने पर गांव सरांय साधौ के तीन-चार तैराक झील में घुसकर कुछ देर बाद युवक को पानी से बाहर निकाल लाए।

युवक के सिर पर बाल नहीं थे और वह पैंट-शर्ट पहने था। लोगों ने बताया कि उसकी जेब से एक कागज निकला था जिसे पढ़ने के बाद पुलिस ने अपने पास रख लिया। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button