शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हनुमत धाम जा रही एआरपी से युवक ने की छेड़खानी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 04 Oct 2023 01:06 AM IST

शाहजहांपुर। शहर से सटे ब्लॉक की एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) से युवक ने मारपीट कर छेड़खानी की। शिक्षिका अपनी मां के साथ हनुमत धाम जा रही थी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका एआरपी के पद पर कार्यरत हैं। 2019 में शिक्षिका ने लवी रस्तोगी के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। शिक्षिका ने बताया कि 30 सितंबर को वह अपनी मां के साथ हनुमत धाम जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे घेर लिया। उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट कर छेड़खानी की। उसने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी कई बार आरोपी उसका पीछा करने के साथ छेड़खानी कर चुका है। वह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button