शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: युवक ने महिला से दुष्कर्म के बाद पति को भेजे अश्लील फोटो

Connect News 24

शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। इस बीच आरोपी ने महिला के पति को फोटो भेज दिए, जिससे दंपती के रिश्तों में खटास पड़ गई। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

महिला ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। करीब एक माह पहले गांव का युवक अपने साथी के साथ घर में घुस आया। युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि साथी ने अश्लील फोटो खींच लिए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद आरोपी युवक लगातार उसे परेशान कर रहा है।

दो सितंबर को एक बार फिर से आरोपी घर में घुसा और दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर भाग गया। वह लगातार फोन कर प्रताड़ित कर रहा है। घर से भाग चलने का दबाव बनाता है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति के व्हाट्सएप पर युवक ने अश्लील फोटो भेज दिए। फोटो को देखकर पति ने विवाद कर दिया। पति की नाराजगी के चलते महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

मामले में महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर तिलहर को निर्देशित किया गया। – प्रयांक जैन, सीओ तिलहर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button