Shahjahanpur News: लकड़ी कटवाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव पंथी निवासी ओमकार (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह लकड़ी कटवाने के लिए गया था। मृतक के भाई के संदेह जाहिर करने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ओमकार मंगलवार की सुबह खाना खाकर लकड़ी कटवाने के लिए कांट के जाजलपुर गांव गया था। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। खून की उल्टी होने के बाद वह अचेत हो गया। सूचना पर भाई मोरपाल मौके पर पहुंचे। ओमकार को निजी अस्पताल में ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। इस बीच हरियाणा से आए छोटे भाई रोशन लाल ने लकड़ी कटवाने ले गए गांव के युवक पर शक जाहिर करते हुए थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।