शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भतीजे को पिटने से बचाने पर छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या

Connect News 24

Younger brother stabbed to death for saving nephew from being beaten

जालम सिंह का फाइल फोटो। परिजन

बंडा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर गौटिया निवासी जालिम सिंह (26) की उसके बड़े भाई बालवीर उर्फ जटाऊ ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी दुर्जन सिंह का पुत्र बालवीर उर्फ जटाऊ बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे अपने बेटे वीरपाल (12) को किसी बात पर पीट रहा था। तभी छोटा भाई जालिम सिंह आ गया और उसने भतीजे को पीटने का विरोध किया। जालिम सिंह को बेटे की पैरवी करता देखकर बालवीर भड़क गया। उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर जालिम अपने घर चला आया। इस बीच आवेश में आकर बालवीर उर्फ जटाऊ लाठी और चाकू लेकर अपने छोटे भाई के घर पहुंच गया।

मारपीट करते हुए उसने जालिम के सिर और पेट पर चाकू से कई वारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन रात में ही उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनी देवी की तहरीर पर पुलिस बालवीर उर्फ जटाऊ के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

रातभर वारदात छिपाए रहे परिजन, जालिम की पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस

– परिवार के लोग नहीं चाहते थे कार्रवाई, मृतक की पत्नी ने तहरीर देकर जेठ पर लगाया आरोप

– रक्षाबंधन मनाने जालिम की पत्नी सोनी गई थी अपने भाई के घर, घटना की सूचना पर लौटी

संवाद न्यूज एजेंसी

बंडा। गांव लक्ष्मणपुर गौटिया में बालवीर उर्फ जटाऊ के जालिम सिंह की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के बाद परिवार के लोग कार्रवाई नहीं चाहते थे। वे जालिम की पत्नी सोनी को समझाकर मामले को रफादफा करने का प्रयास कर रहे थे। मगर सोनी ने पति की हत्या में समझौते से इन्कार कर दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव निवासी दुर्जन सिंह की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उनके पांच बेटे गोधन, पूरन, बालवीर उर्फ जटाऊ, मिंदर सिंह व जालिम सिंह अलग-अलग मकानाें में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 31 अगस्त को जालिम की पत्नी सोनी रक्षाबंधन पर भाई गुरवचन को राखी बांधने के लिए गांव में ही स्थित मायके गई थी।

जालिम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर ही था। रात में बड़े भाई बालवीर उर्फ जटाऊ ने अपने पुत्र वीरपाल को पीटना शुरू कर दिया, जिसका जालिम ने विरोध किया। आवेश में आकर बालवीर ने छोटे भाई के घर जाकर हमला कर उसे मार डाला। सूचना पर मृतक की पत्नी सोनी भी आ गई। बताते हैं कि परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह देर तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई। इस बीच गांव वालों की सूचना पर पुलिस और सीओ पंकज पंत मौके पर पहुंचे। परिजन ने आपस में समझौता कर पुलिस की कार्रवाई से इन्कार कर दिया, लेकिन मृतक की पत्नी सोनी देवी ने अपने जेठ बालवीर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने खून से सना चाकू किया बरामद

मृतक की पत्नी सोनी ने तहरीर देकर बताया कि जालिम सिंह घर में अकेला था। पुरानी रंजिश में जेठ बालवीर ने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे पति जालिम सिंह का शव खून से लथपथ बरामदे में पड़ा मिला। पुलिस ने खून से सना चाकू बरामद कर लिया है। हालांकि सोनी ने पुरानी रंजिश के बारे में नहीं बताया।

कच्ची गृहस्थी बिखर गई

जालिम सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परिवार में पत्नी सोनी के अलावा छह साल का पुत्र नागेश, चार वर्ष का शिवम है। पति की मौत से सोनी देवी पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। बुजुर्ग मां लीलावती का रो-रोकर बुरा हाल है।

शराब पीने के आदी हैं

जालिम सिंह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। गांव के लोगों के मुताबिक, पांचों भाई शराब पीने के आदी हैं। शराब के नशे में ही इतनी बड़ी घटना हो गई। बताते हैं कि पूरे गांव में अवैध शराब का धंधा होता है। प्रशासन ने इस पर अंकुश लगाने की जरूरत नहीं समझी।

मृतक जालिम सिंह की पत्नी सोनी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– संजीव वाजपेयी, एसपी देहात

जालम सिंह का फाइल फोटो। परिजन

जालम सिंह का फाइल फोटो। परिजन

जालम सिंह का फाइल फोटो। परिजन

जालम सिंह का फाइल फोटो। परिजन

जालम सिंह का फाइल फोटो। परिजन

जालम सिंह का फाइल फोटो। परिजन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button