बदायूं

Budaun News: खेत में छुट्टा पशु घुसने पर किसान को पीटकर मार डाला

Connect News 24

Farmer beaten to death after loose animal entered his field

वीरेश की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद

– खेत की रखवाली कर रहे थे चाचा-भतीजा, तभी पड़ोसियों ने किया हमला

– खेत में पशु घुसाने का लगाया आरोप, पिता-पुत्रों समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

उघैती (बदायूं)। गांव स्वरूपपुर में बृहस्पतिवार रात खेत में छुट्टा पशु घुसने पर किसान वीरेश (35) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई और उसके भतीजे मुकेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। चाचा-भतीजा बृहस्पतिवार रात अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। तब पड़ोसी खेत वालों ने अपने खेत में पशुओं को घुसाने का आरोप लगाते हुए उन पर हमला किया। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वीरेश पुत्र गजेंद्र और उनका भतीजा मुकेश (22) पुत्र उरमान खेत पर रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान कुछ छुट्टा पशु वीरेश के खेत में घुस गए। उन्होंने अपने खेत से पशुओं को निकाला तो वह पड़ोसी ऋषिपाल के खेत में घुस गए। जानकारी पर ऋषिपाल मौके पर पहुंच गया। उसने पशुओं को देखकर वीरेश के साथ गालीगलौज की और उस पर खेत में पशु घुसाने का आरोप लगाया।

जब वीरेश ने विरोध किया तो आरोपी ऋषिपाल ने बेटे सतेंद्र, जितेंद्र व अजीत और रोहताश पुत्र सिपट्टर को बुला लिया। उन्होंने मिलकर लाठी-डंडों से वीरेश और उनके भतीजे मुकेश की जमकर पिटाई कर दी, बाद में आरोपी वहां से भाग गए।

सूचना पर दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल चाचा-भतीजे को बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने वीरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकेश के पिता उरमान की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और बलवा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।

गांव स्वरूपपुर में छुट्टा पशुओं को लेकर कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से पिटाई की, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां वीरेश की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

– अजय प्रताप सिंह, एसपी देहात

वीरेश की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद

वीरेश की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button