Shahjahanpur News: युवा कांग्रेस ने ग्रहण कराई सदस्यता

युवक कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
शाहजहांपुर। भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का संकल्प लिया।
सोमवार को जिलाध्यक्ष इरफान हसन खान ने सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। इरफान ने कहा कि भाजपा अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। देश के नौजवानों और किसानों ने ठाना है कि 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद रमीज, अमान खान, अयान अकील, फैजुल खान, मोहम्मद फाजिल, एहसान, मोहम्मद हसन, फैसल खान, आदर्श मिश्रा, इरशाद, अभिषेक आदि शामिल रहे। संवाद