Shahjahanpur News: युवाओं ने एक साथ किया राष्ट्रगान

जीआईसी मैदान में आयोजित सामूहिक राष्ट्रगान में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वाभिमानी प्रहरी सेवा समिति की ओर से सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। सैकड़ों युवाओं ने एकत्रित होकर एक स्वर में राष्ट्रगान किया। इस दौरान भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे भी लगाए गए।
सोमवार को खिरनीबाग के रामलीला मैदान में समिति के अध्यक्ष राजकमल वाजपेयी के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए। सभी ने राष्ट्रगान किया। इस मौके पर सांसद अरुण सागर, मिथिलेश कुमार, महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा महानगर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, रोहित मिश्र, नरेंद्र मिश्रा, रूपेश वर्मा, सारंग मिश्रा, सिद्धार्थ शुक्ला आदि मौजूद रहे।
शहीद संग्रहालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
शाहजहांपुर। शहीद संग्रहालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बीएसए रणवीर सिंह, परिषद की सीईओ जिज्ञासा राज, डीएफओ प्रखर गुप्ता,नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित, गजेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद

जीआईसी मैदान में आयोजित सामूहिक राष्ट्रगान में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद