शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, जोशीले नारे लगाए

Connect News 24

Youth took out Tiranga Yatra, raised enthusiastic slogans

तिलहर में तिरंगा यात्रा निकालते युवा कार्यकर्ता व बुल्डोजर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा करते राष्ट्

तिलहर। रविवार को तिरंगा यात्रा रस्तोगी धर्मशाला से निकाली गई। शहीद कुटी पहुंचकर युवाओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान युवा देशभक्ति के जोशीले नारे लगाते हुए चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा स्टेशन रोड से सराफा बाजार, नगर पालिका रोड, रोडवेज स्टैंड, विरियागंज, तहसील मार्ग होती हुई थाने के सामने स्थित शहीद कुटी पहुंचकर समाप्त हुई। यहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय कामधेनु गो सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में कुलदीप गुप्ता, अरिमर्दन सिंह चौहान, शिवा मिश्रा, विनय राजपूत, आशीष शर्मा, पूर्व सभासद मोहित गुप्ता, अनमोल, सुभाष कुमार, सूरज कुमार, संतोष कुमार आदि युवा शामिल रहे। थाना प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button