Shahjahanpur News: उझानी के यूसुफ ने जीती मिस्टर यूपी चैंपियनशिप

शाहजहांपुर में बॉडी बिल्डिंग शो में विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत-स्वयं
शाहजहांपुर। वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से रविवार को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उझानी के मोहम्मद यूसुफ हनफी ने मिस्टर यूपी और फरमान उल्ला खां ने मिस्टर शाहजहांपुर का खिताब जीता। उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
ईदगाह रोड स्थित मैरिज लॉन में मिस्टर शाहजहांपुर और मिस्टर यूपी सीजन-दो में प्रतिभागियों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। मिस्टर शाहजहांपुर के लिए अलग-अलग राउंड में चले मुकाबले में फरमान उल्ला खां ने खिताब जीता। रिंकू जावरानी ने उत्कृष्ठ मसल्समैन, अमीर उद्दीन ने उत्कृष्ठ इम्प्रूवमेंट, हैदर अली ने बेस्ट पोजर का पुरस्कार झटका। इसी तरह उझानी के यूसुफ हनफी ने मिस्टर यूपी का ओवरऑल खिताब हासिल किया। मिस्टर मसल्समैन ऑफ यूपी की ट्राॅफी रामपुर के आदिल ने जीती। बेस्ट पोजर का पुरस्कार बरेली के मुकुल और बेस्ट इम्प्रूवमेंट का खिताब अजीम खान बरेली ने हासिल किया। इसके अतिरिक्त भरत रावत को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मोहम्मद नावेद खान, रौनक अली, मलक शाकिब उर्फ अजान, सैयद तनवीर, आशीष राव, फैसल खान, मोहम्मद हफीज, सरफराज खान, जुनैद खान, इमरान खान, अरशद रजा, मुशाहिद खान, नरेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।