शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीवर लाइन डालने और मरम्मत के लिए जोनवार अधिकारी तैनात

Connect News 24

Zone-wise officers deployed for laying and repairing sewer lines

घंटाघर के पास सड़क की मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा

नगर आयुक्त ने अधिकारियों के नाम, नंबर भी जारी किए

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की अस्थायी रूप से मरम्मत करने से लोगों को हो रही परेशानी का नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने संज्ञान लिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था जल निगम से समन्वय स्थापित करते हुए जोनवार मार्गों की माॅनीटरिंग कर सीवर लाइन डालने व जल निगम से गुणवत्तापरक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने विभाजित जोन में सीवर लाइन डालने और मरम्मत के लिए जोनवार अधिकारियों की तैनाती भी की है। इनको निर्धारित मार्गों पर सीवर लाइन से संबंधित समस्याओं का कार्यदायी संस्था जल निगम के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करने, महानगर के प्रत्येक मार्गों पर मरम्मत का कार्य प्रत्येक दशा में चरणबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जोनवार मार्ग, उनमें तैनात अधिकारी व पदनाम

जोन संख्या – 1

अंटा चैराहा से बासमंडी तिराहा विसरात रोड, अग्रसेन चौक से पक्का पुल तक, अंटा चौराहा से अंजान चौकी तक, केरूगंज से पाकड़ चौकी होते हुए एसटीपी तक, अंटा चौराहा से कचहरी तिराहा तक, कचहरी तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक – अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी – 9450110481, डिप्टी कलेक्टर केडी यादव

जोन संख्या – 2

अंटा चौराहा से अग्रसेन चौक केरूगंज, अग्रसेन चौक से चार खंभा रोड तक, चार खंभा से घंटाघर तक, घंटाघर से लाल इमली चौराहा तक, घंटाघर से बहादुरगंज तक, लाल इमली चौराहा से पीली मस्जिद तक, घंटाघर से लकड़ी मंडी तक – 1. मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर – 7355002332, डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश यादव

जोन संख्या – 3

गर्रा फाटक से कनौजिया अस्पताल तिराहा तक, कनौजिया अस्पताल तिराहा से हद्दफ चौकी तक, चार खंभा से राजघाट चौकी तक, कनौजिया अस्पताल तिराहा से कच्चा कटरा मोड़ तक – महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव – 7355001445, डिप्टी कलेक्टर ज्ञानेंद्रनाथ

सीवर लाइन की खोदाई से खराब सड़कों का जायजा भी लिया

शाहजहांपुर। बारिश और सीवर लाइन के लिए खोदाई से खराब सड़कों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इनका भी नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। वह चौक, सुनहरी मस्जिद, मंडी मोड़, खोया मंडी, घंटाघर, बहादुरगंज पचराहा पहुंचे। निरीक्षण के समय मार्गों पर डाली जा रही सीवर लाइन के काम को खोदे गए गड्ढों व क्षतिग्रस्त सड़क को देखकर गड्ढों को बराबर और क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य अभियंता सिविल एसके आंबेडकर आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button