शाहजहाँपुर
Shahjahanpur: रास्ते में युवती ने कहा- अंकल जी नमस्ते, सपा के पूर्व नेता ने घर ले जाकर की शर्मनाक हरकत

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शाहजहांपुर में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप सपा के पूर्व नेता पर लगा है। इस मामले को लेकर दो दिन पंचायत हुई। इसके बाद पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सदर बाजार के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर से काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में ताऊ का दोस्त विजय मिल गया। युवती ने अंकल जी कहकर नमस्ते किया। इस पर आरोपी विजय ने उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया और ओसीएफ के पास स्थित अपने मकान में ले गया।