शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: पेंशन घोटाले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो-दो सौ रुपये में उपलब्ध कराई थीं ग्रामीणों की पासबुक

Connect News 24

one accused arrested in old age pension scam shahjahanpur

Arrested demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर में समाज कल्याण विभाग से बुजुर्गों की पेंशन के दो करोड़ 52 लाख रुपये के फर्जीवाड़े के लिए ग्रामीणों की पासबुक उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामऔतार कांट थाना क्षेत्र के खपटी गांव का निवासी है। उसे प्रत्येक पासबुक के एवज में दो सौ रुपये मिले थे। खातों में रुपये आने के बाद खाताधारकों को पांच सौ से एक हजार रुपये देकर टरका दिया और लाखों रुपये हड़प लिए। 

तीन अप्रैल को तिलहर विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस के पेंशन घोटाले का बिंदु सदन में उठाए जाने के बाद जांच शुरू की गई थी। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया था। उनकी जगह पर कार्यभार संभालने वाली प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने 19 सितंबर को राजेश कुमार समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

शुरुआत में सदर पुलिस ने जांच की। फिर एसपी ने अपराध शाखा को मामला ट्रांसफर कर दिया था। शाखा प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन व वीरेंद्र सिंह ने मामले की पड़ताल शुरू करते हुए नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button