शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, नौ बच्चे घायल, हाईवे पर मची चीख-पुकार

Connect News 24

Truck hits school van on highway in Shahjahanpur

परिजन की गोद में घायल बच्ची
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा कस्बा के मोहल्ला बिल्लीगंज में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एसएसडीएम स्कूल के नौ बच्चे घायल हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर है। इन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि वैन 13 बच्चों को लेकर स्कूल से चली थी। मोहल्ला बिल्लीगंज में चार बच्चों को उतारने के बाद वैन आगे बढ़ी। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करते समय ट्रक ने पीछे से स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। 

ये भी पढ़ें- UP: त्योहार स्पेशल ट्रेनों में तेजी से हो रही टिकट बुकिंग, बढ़ रही वेटिंग; बरेली से गुजरेंगी 16 गाड़ियां

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button