शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, एक घंटे बाद मिले दोनों के शव, गांव में पसरा मातम

Connect News 24

Shahjahanpur Two real sisters died due to drowning in pond

तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगोही थाना क्षेत्र के गांव पतराजपुर में बुधवार दोपहर नहाने गईं दो सगी बहनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

निगोही थाना क्षेत्र के गांव पतराजपुर निवासी राजेश कोरी की बेटी नीलम (10) और शीला (8) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों के साथ तालाब में नहाने गई थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उनके शवों को बरामद कर लिया गया। बहनों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मेहनत-मजदूरी करने वाले राजेश कोरी की बेटियां नीलम और शीला बुधवार को दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खड़ीं थीं। घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के किनारे बच्चे नहा रहे थे। उन बच्चों को देखकर शीला और नीलम भी तालाब में उतर गईं और नहाने लगी। नहाते समय वे गहराई में चली गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button