मनोरंजन

शाहरुख खान ने शेयर किया बेटी सुहाना की फिल्म ‘द आर्चीज’ का पोस्टर, कैप्शन में लिखी ये बात

Connect News 24

Suhana Khan The Archies New Poster: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) बहुत जल्द जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. हाल ही में इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया है. जिसमें सुहाना का रेट्रो लुक देखने को मिल रहा है. जिसपर अब उनके पापा यानि शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया है.

शाहरुख ने शेयर किया पोस्टर
दरअसल शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि- ‘मुझे याद है जब सैकड़ों साल पहले मैं छोटा था तब आर्चीस डाइजेस्ट को एडवांस में ही किराए पर बुक कर लेता था. नॉस्टेलजिया. उम्मीद करता हूं फिल्म में बिग मूज भी होगा. पूरी टीम को बहुत सारा प्यार और ऑल द बेस्ट…’ बता दें कि सुहाना की ये फिल्म कॉमिक पर आधारित है.  वहीं एक्टर की इस पोस्ट पर उनके फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

रेट्रो लुक में दिखी फिल्म की कास्ट
हाल ही में रिलीज हुए इस पोस्टर में फिल्म की कुछ कास्ट सोफे पर बैठे हैं. वहीं खुशी कपूर सोफे के सहारे नीचे बैठी हुई नजर आ रही हैं. वहीं बात करें सुहाना खान की तो वो सोफे के पीछे की तरफ खड़ी हुई दिखाई दीं. पोस्टर में पूरी स्टारकास्ट का स्टाइलिश के साथ रेट्रो लुक देखने को मिल रहा है. अब हर कोई सोशल मीडिया पर फिल्म के इस नए पोस्टर की तारीफ करते हुए ही नजर आ रहा है.

सुहाना के अलावा ये स्टार किड्स आएंगे फिल्म में नजर

बता दें कि सुहाना खान के अलावा ‘द आर्चीज’ से बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करने जा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में  वेदांग रैना, युवराज मेंडा और मिहिर आहूजा स्टारर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे.

यह भी पढ़ें-

Sushmita Sen Parents Home: मुंबई के इस लैविश हाउस में शिफ्ट हुए सुष्मिता सेन के मम्मी-पापा, बेटी रेने ने शेयर की तस्वीरें

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button