मनोरंजन

श्रीनगर से लौटते वक्त लोगों की भीड़ से घिरे शाहरुख खान का हुआ ये हाल, देखें वीडियो

Connect News 24

Shahrukh Khan Viral Video:  शाहरुख खान की फैंस बस उनकी एक झलक पाना चाहते हैं. ऐसे में जब सुपरस्टार एयरपोर्ट पर दिख जाए तब क्या हो? यही हुआ श्रीनगर के एयरपोर्ट पर, जब किंग खान को एयरपोर्ट पर देख उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया. कुछ समय से शाहरुख कश्मीर में फिल्म डंकी की शूटिंग के लिए बिजी थे. कश्मीर से शाहरुख के कुछ वीडियो भी सामने आए थे. अब उनका एक और वीडियो कश्मीर के एयरपोर्ट से सामने आया है जो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भीड़ से घिरे शाहरुख खान
वायरल हो रहे वीडियो में किंग खान कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. जहां उन्हें भीड़ ने घेर रखा है. फैंस अपने पसंदीदा स्टार के साथ एक पिक्चर क्लिक करवाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान शाहरुख खान खासा असहज दिखाई दे रहे हैं और भीड़ से निकलने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उनके बॉडीगार्ड भी लोगों को उनसे दूर करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

 

मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर नजर आए किंग खान
किंग खान का मुंबई के कलीना एयरपोर्ट से भी एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो ऑल श्रीनगर एयरपोर्ट पर नजर आई सेम आउटफिट में नजर आ रहे हैं. किंग खान ने ब्लैक पेंट और जैकेट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पेयर की हुई है. हालांकि इस दौरान वो पैपराजी को पोज देने से बचते दिखाई दिए.

डंकी के सेट पिक्चर्स और वीडियो हो चुके हैं लीक
इससे पहले किंग खान के उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी के सेट से भी कई पिक्चर्स और वीडियो सामने आ चुके हैं. उन्हें और उनकी टीम को कश्मीर के सोनमर्ग में देखा गया था. कुछ पिक्चर्स में एक्टर फैंस के साथ पोज देते भी नजर आए थे.

इस साल 2 और फिल्में होंगी रिलीज
शाहरुख खान के लिए 2023 बहुत खास है. पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर शाहरुख की साल की शुरुआत में ही रिलीज हुई फिल्म पठान बड़ी हिट साबित हुई. इसके अलावा वो जवान में भी नजर आने वाले हैं. शाहरुख फिलहाल डंकी का श्रीनगर को शेड्यूल पूरा कर मुंबई वापस लौटे हैं. नेशनल अवॉर्ड विनर राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की ये पहली फिल्म है. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें: देव आनंद के खुलासे के बाद टूट गई थीं Zeenat Aman, राज कपूर के साथ एक्ट्रेस को देखकर जलते थे गाइड स्टार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button