मनोरंजन

शाहरुख खान ने निकाली सनी देओल की हवा, ‘जवान’ के रिलीज होती ही ओंधे मुंह गिरी ‘गदर 2’

Connect News 24

Gadar 2 Box Office collection day 29: सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी पाजी की ‘गदर 2’ सबसे तेजी से 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी साबित हुई है. वहीं पिछले लंबे समय से ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बरकरार रखा था.

लेकिन 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म ‘जवान’ के आते ही ‘गदर 2’ की कमाई सुस्त पड़ चुकी है. इस वक्त चारों तरफ शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के ही चर्चे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का शानदार बिजनेस कर फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं.

‘जवान’ ने निकाली ‘गदर 2’ की हवा
वहीं अब जवान के सामने ‘गदर 2’ ने अपने घुटने टेक लिए हैं. सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 29वें दिन पर महज 1 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी 29 दिनों में ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 511.00 करोड़ रुपये रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में सनी देओल की शाहरुख की ‘जवान’ के आगे कितना टिक पाती है.

बंगाल में खत्म हुई सनी देओल की फिल्म की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 7 सितंबर से पहले ‘गदर 2’ के 122 शोज लगे हुए थे. लेकिन जवान के रिलीज होते ही गदर 2 के शोज में भारी गिरावट आई है. अब सनी पाजी के गदर 2 के केवल 22 शोज ही थिएटर्स में लगे हैं. गदर 2 के ये आंकड़ें देखकर अब यही कहा जा सकता है कि फिल्म का अब हफ्ते भर भी टिकना बेहद मुश्किल है.

बता दें कि शाहरुख खान के ‘जवान’ ने दसरे दिन 53 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई 127.50 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 फेम अभिषेक मल्हान से मनीषा रानी ने की मुलाकात, फैंस ने किया यूं रिएक्ट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button