मनोरंजन

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ‘जवान’ में आएगी नजर

Connect News 24

Deepika Padukone In SRK Jawan: ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ की ऐतिहासिक सक्सेस के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण भी एक छोटा रोल प्ले करती नज़र आएंगीं. इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

जवान’ में क्या होगा दीपिका पादुकोण का रोल
बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स से जानकारी मिली है कि दीपिका पादुकोण की ‘जवान’ में स्पेशल अपीयरेंस होगी. हालाँकि उनका रोल छोटा ही होगा लेकिन कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की प्रेजेंस फिल्म में एक एक्स्ट्रा स्पार्क लाएगी. वहीं इस खबर ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. वहीं अब फैंस फिल्म के ट्रेलर में दीपिका की एक झलक देखने के लिए एक्साइटेड हैं. वैसे बता दें कि शाहरुख खान के साथ फिल्म में नयनतारा फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी.

शाहरुख-दीपिका ने दी हैं कईं ब्लॉकबस्टर फिल्में
वैसे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी हिट रही है और दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इनमें ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और अब ‘पठान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. फैंस को दीपिका और शाहरुख की ऑनस्क्रीन मैजिकल केमिस्ट्री काफी पसंद आती है. उनकी मैग्नेटिक स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बना दिया है.

जवान’ के ट्रेलर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार
बता दें कि शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर 10 जुलाई, सोमवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर डिजिटली लॉन्च किया जाएगा. फैंस, क्रिटिक्स और इंडस्ट्री इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रही है. ‘जवान’ में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा ​​जैसे दिग्गज स्टार्स नजर आएंगे. ये फिल्म 7 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी.

 


ये भी पढ़ें:- Video: कपिल शर्मा के शो पर मच गई ‘गदर’ जब सकीना को साथ लाए तारा सिंह, इस खास वजह से ट्रक में बैठ कर आए Sunny Deol?

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button