मनोरंजन

थिएटर्स में बरकरार शाहरुख खान की फिल्म का जलवा! 48वें दिन भी ‘जवान’ ने चटाई कई फिल्मों धूल

Connect News 24

Jawan Box Office Collection Day 48: ‘जवान’ को 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुई 48 दिन हो चुके हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि फैंस के सिर से फिल्म का क्रेज उतरने का नाम नहीं ले रहा है. 48 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. न सिर्फ वीकेंड्स पर बल्कि वर्किंग डे पर भी ‘जवान’ का जलवा जारी है. 

कलेक्शन के मामले में ‘जवान’ अब भी कई दूसरी फिल्मों को शिकस्त दे रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने 47वें दिन यानी सोमवार को 26 लाख रुपए कमाए थे. वहीं अब 48वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. रिपोर्ट की मानें तो फिल्म मंगलवार को 0.39 करोड़ का कारोबार कर सकती है. इसी के साथ ‘जवान’ का टोटल कलेक्शन 639.48 करोड़ रुपए हो जाएगा.


‘जवान’ ने ‘यारियां 2’ को पछाड़ा
‘जवान’ के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन शाहरुख खान की फिल्म के आगे कमाल न दिखा सकीं. इस लिस्ट में यारियां 2 शामिल है. 20 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म के मंगलवार के कलेक्शन पर नजर डालें तो यह 0.32 करोड़ कमा सकती है जो कि ‘जवान’ के कलेक्शन से काफी कम है. बता दें कि शाहरुख खान के अलावा ‘जवान’ में नयनतारा, प्रियामणि, विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार भी अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए हैं.

22 दिसंबर को रिलीज होगी ‘डंकी’
‘जवान’ के बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘डंकी’ में नजर आएंगे. उनकी फिल्म 22 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी दिखाई देंगी. फैंस को ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है. इसे राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं और ऐसा पहली बार है जब शाहरुख और हिरानी एक साथ काम तर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Leo Box Office Collection Day 6: वर्किंग डे पर भी करोड़ों में खेल रही Thalapathy Vijay की ‘लियो’! मंगलवार को कमा डाले इतने नोट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button