मनोरंजन

थिएटर्स में अभी बवाल मचा रही है शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’, जल्द छू लेगी 650 करोड़ का आंकड़ा

Connect News 24

Jawan Box Office Collection Day 44: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज के 44 दिन बाद भी थिएटर्स में अपना सिक्का जमाए हुए है. फिल्म ने छठे हफ्ते में भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है. फिल्म के शानदार कलेक्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अब ये फिल्म जल्द ही 650 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. चलिए जानते है फिल्म का अभी तक का कलेक्शन क्या रहा है…..

रिलीज के छठे हफ्ते जवान ने किया शानदार कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस में क्रेज अभी भी बरकरार है. इसलिए फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. दरअसल फिल्म में शाहरुख खान एक बार फिर धांसू एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं एक्शन के अलावा फिल्म में शाहरुख और साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा की कमेस्ट्री भी फैंस का दिल जीत रही हैं. इसके अलावा विजय सेतुपति ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा दिए है.

हिंदी वर्जन से फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk के अनुसार शाहरुख खान की ‘जवान’ ने रिलीज के 43 वें दिन यानि 7वें वीरवार को 42 लाख रुपए का बिजनेस किया था. जिसके बाद फिल्म को टोटल कलेक्शन 638.42 करोड़ हो गया है. इस कलेक्शन को देखते हुए अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 44वें दिन भी शानदार कमाई करने वाली है. ऐसे में फिल्म जल्द ही 650 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 580 करोड़ का आंकड़ा तो सिर्फ हिंदी वर्जन से ही हासिल किया है.

बता दें कि शाहरुख खान अब बहुत जल्द ‘डंकी’ के जरिए थिएटर्सम धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. एक्टर की ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी. इसको लेकर भी शाहरुख खान के फैंस काफी एक्साइटिड है.

ये भी पढ़ें-

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘यारियां 2’, जानिए कितना रहा कलेक्शन

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button