मनोरंजन

पॉपुलैरिटी मिलते ही शहनाज गिल के बढ़े भाव? एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Connect News 24

Bigg Boss Shehnaz Gill: शहनाज गिल अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं. बिग बॉस 13 से फैंस ने शहनाज गिल को काफी पसंद किया है. खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ कहने वाली इस एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से ही इंडस्ट्री में जगह बनाई है. इन दिनों शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म  ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं. 

पॉपुलैरिटी मिलते ही शहनाज गिल के बढ़े भाव?

बॉलीवुड में डेब्यू करने से लेकर अपने चैट शो को होस्ट करने और म्यूजिक वीडियो तक एक्ट्रेस सक्सेस की बुलंदियों को छू रही हैं. लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि शहनाज गिल के पॉपुलैरिटी मिलने के बाद भाव बढ़ गए है. कुछ लोग तो एक्ट्रेस को घमंडी तक बोल रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

एक्ट्रेस ने कहा मेरी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है पर कुछ लोग मुझे हेट भी करते हैं ट्रोल भी करते हैं. लोग सोचते हैं कि जो भी कुछ शहनाज करती है वो रीयल में नही है. सबकुछ फेक है पर उन्होंने मेरी पर्सनैलिटी देखी नहीं है. मैं बहुत यूनिक हूं, लोग इस बात को पचा नहीं पाते. लोग सोचते हैं कि मैं क्यूट होने का नाटक करती हूं, लेकिन ब्रो मैं सच में क्यूट हूं. 

बता दें कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में काफी सुर्खियां बटोरी थी. घर से बाहर आने के बाद भी एक्ट्रेस इंडस्ट्री में लगातार एक से बढ़कर एक काम कर रही हैं. शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म  ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ भी रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इससे पहले शहनाज सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं. 

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 फेम Priyanka Chahar Chaudhary ने पिंक ड्रेस में दिए सिजलिंग पोज, ‘क्लोज फ्रेंड’ अंकित गुप्ता बोले- ‘जान लेलो तुम’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button