मनोरंजन

पति राज कुंद्र के नक्शे कदमों पर चलीं शिल्पा शेट्टी, लोगों ने जमकर किया ट्रोल , कहा- ‘दोनों ही

Connect News 24

Shilpa Shetty Raj Kumdra Video: ‘एडल्ट फिल्म स्कैंडल’ केस में जेल की हवा खा चुके हैं शिल्पा शेट्टि के पति राज कुंद्रा आए दिन अजीबो-गरीब मुखैटे में नजर आते रहते हैं. जबसे वह जेल से बाहर आए हैं, उन्होंने मीडिया के सामने हमेशा अपना चेहरा छुपा कर रखा है. वह अक्सर चेहरे पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलते हैं. 

पति राज कुंद्र के नक्शे कदमों पर चलीं शिल्पा शेट्टी
वहीं अब लगता है शिल्पा शेट्टी भी उनके नक्शे कदमों पर चलती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मी़डिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल ऑल ब्लैक लुक में मैचिंग मास्क लगाए स्पॉट हुए. वीडियो में दोनों किसी एक रेस्टोरेंट के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 


वहीं सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. किसी एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये दोनों पागल हो गए हैं.’ तो किसी अन्य यूजर ने शिल्पा को पति वर्ता का बता दिया. उन्होंने लिखा कि ‘पत्नी हो तो ऐसी, ये भी अब मास्क लगाकर मुंह छुपाने का अपने पत्नी धर्म पूरा करेगी.’

जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं राज कुंद्रा
बता दें हाल ही में राज कुंद्रा ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा की थी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें राज के अलावा फराह खान और मुनव्वर फारूकी भी नजर आए. फिल्म का नाम UT69 है, जो 3 नवंबर को रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: Anushka-Virat Cute Video: इंडिया-पाक मैच के बाद हाथ में हाथ डाले होटल में घूमते दिखे Virushka, कैमरे में कैद हुआ कपल का यह मोमेंट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button