मनोरंजन

झंडा फहराते समय शिल्पा शेट्टी ने पहने जूते, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Connect News 24

Shilpa Shetty Celebrated Independence Day: टीवी सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने स्वतंत्रता दिवस को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया. तमाम टीवी स्टार्स ने इस खास दिन पर सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुमकामनाएं दीं. इसी के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया.

झंडा फहराते समय जूते पहनने पर शिल्पा शेट्टी को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने सोशल मीडिया पर झंडा फहराते हुए वीडियो पोस्ट की. इसी बीच झंडा फहराते समय जूते पहनने के लिए अभिनेत्री को लोगों ने बेरहमी से ट्रोल कर दिया. इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद शिल्पा ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया.

 


इस पोस्ट को देखते ही लोगों ने कहा, – “जूते उतारने के बाद झंडा उठाना बेहतर होता”. शिल्पा ट्रोल्स को नज़रअंदाज़ करने के मूड में नहीं थीं और इसीलिए उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा- “मेरे देश और झंडे के लिए सम्मान मेरे दिल से आता है और सवाल उठाने के लिए नहीं आपका कोई हक नहीं है. 

 एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

इस वीडियो में शिल्पा पति राज कुंद्रा, अपनी मां और बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ झंडा फहराती नजर आ रही हैं. वीडियो में परिवार के सभी लोग राष्ट्रगान गाते भी नजर आ रहे हैं. इसी के साथ शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अन्य सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म केडी: द डेविल में जल्द ही नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए शिल्पा की 18 साल बाद कन्नड़ सिनेमा में वापसी होगी. उनके पास पाइपलाइन में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ रोहित शेट्टी का ओटीटी शो इंडियन पुलिस फोर्स भी है.

 

यह भी पढे़ं: Gashmeer Mahajani: गशमीर महाजनी ने दिया मां की हेल्थ का अपडेट, बताया क्यों हैं इन दिनों काम से दूर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button